{"_id":"6afb1d8b18e9c74edd02bc01","slug":"family-donates-eyes-two-people-will-gain-sight-gurgaon-news-c-23-1-lko1064-112165-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: परिवार ने किया नेत्रदान, दो लोगों को मिलेगी रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: परिवार ने किया नेत्रदान, दो लोगों को मिलेगी रोशनी
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिम्स में एक परिवार ने प्रियजन के निधन के बाद नेत्रदान कर मिसाल पेश की। परिवार के इस फैसले से दो दृष्टिबाधित लोगों को रोशनी मिलने की उम्मीद जगी है। दुख की घड़ी में परिजनों ने साहस दिखाते हुए नेत्रदान की सहमति दी।
जानकारी के अनुसार, रीढ़ की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर के कारण मरीज चार दिन से जिम्स के आईसीयू में भर्ती था। गंभीर स्थिति के चलते उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। रविवार को मरीज का निधन हो गया। इसके बाद अस्पताल की टीम ने परिजनों से नेत्रदान के संबंध में बातचीत की। परिजनों ने सहमति जताते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया।
इसके बाद जिम्स में कॉर्निया संग्रहण की प्रक्रिया पूरी की गई। प्रभारी डॉ. शैली की देखरेख में मेडिकल टीम ने यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की। दान किए गए दोनों कॉर्निया से दो जरूरतमंद दृष्टिबाधित लोगों को रोशनी मिल सकेगी। डॉ. शैली और मेडिकल टीम ने परिवार के फैसले की सराहना की। उन्होंने इसे अनुकरणीय बताते हुए नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई।