{"_id":"6539536fc1d5bf10a80f3ae8","slug":"family-attacked-for-refusing-to-ride-fast-bike-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-17134-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तेज बाइक चलाने से मना करने पर परिवार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तेज बाइक चलाने से मना करने पर परिवार पर हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-9ए थाना क्षेत्र में गली में तेज बाइक चलाने से रोकने पर युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर परिवार पर हमला कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में भवानी एन्क्लेव निवासी पिंकी ने कहा कि पड़ोस में रहने वाला युवक विशाल तेज रफ्तार से गली में बाइक चला रहा था। उन्होंने विशाल को ऐसा करने से मना किया तो वह गाली गलौज करने लगा। पहले तो उन्होंने मामला शांत करा दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद आरोपी अपने पांच साथियों के साथ आया और उन पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने परिवार के कई सदस्यों को घायल कर दिया। इसके बाद जब उनकी मां व अन्य रिश्तेदार उनका हालचाल पूछने उनके घर आए तो आरोपियों ने उन पर एक बार फिर हमला कर दिया जिसमे उनके रिश्तेदार भी घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही सेक्टर-9ए थाना पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।