फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fake call center was cheating foreigners in the name of loan

लोन के नाम पर विदेशियों को ठग रहा था फर्जी कॉल सेंटर

Sat, 20 Feb 2021 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
Fake call center was cheating foreigners in the name of loan
उद्योग विहार फेज दो में अवैध तरीके से चल रहे कॉल सैंटर पर छापामारी करती हुई मुख्यमंत्री के उड़नदस - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। एक महीने के दौरान पुलिस ने उद्योग विहार इलाके में तीन फर्जी कॉल सेंटर पकड़े हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार देर रात भी साइबर थाना पुलिस ने उद्योग विहार फेज-2 स्थित एक बिल्डिंग में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा। जहां लोन दिलाने का झांसा देकर सौ से पांच सौ डॉलर तक ठग लिये जाते थे। पुलिस ने संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि उद्योग विहार फेज-2 इलाके की एक बिल्डिंग के पांचवें फ्लोर पर गणेशम इन्फोटेक नाम से कॉल सेंटर संचालित हो रहा है। इस पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ते के निर्देश पर एसआई सतेंद्र ने टीम के साथ छापा मारा। पुलिस ने मौके से कॉल सेंटर संचालक सरजीत के साथ भूदेव निवासी राजस्थान, कपिल निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 2 लैपटॉप, एक कलर प्रिंटर, 1 हार्ड डिस्क , 2 पेन ड्राइव समेत 5 फोन भी बरामद किए हैं। आरोपी कॉल सेंटर में विदेशी नागरिकों को लोन दिलाने का झांसा देकर 100-500 डॉलर ठग लेते थे।
विज्ञापन

इस तरह ठगते थे
पुलिस के अनुसार, यह संचालक कॉल सेंटर में अमेरिका के लोगों को बातों में फंसाकर उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर उसके इस्तेमाल करने की सीमा शून्य कर देते थे। यह नागरिक अपना क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने में असमर्थ हो जाते थे। बाद में उनसे संपर्क कर लोन का झांसा देकर क्रेडिट कार्ड की रकम सीमा को पुन: सामान्य करने की एवज में गिफ्ट के रूप में 100 से लेकर 500 डॉलर तक वसूल लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed