फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fake application for plot in army quota

फर्जी तरीके से फौजी कोटे में प्लाट आवंटन कराने वाले पर मामला दर्ज

Thu, 14 Oct 2021 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fake application for plot in army quota
गुरुग्राम। भिवानी के मूल निवासी व्यक्ति के खुद को रिटायर्ड फौजी बताकर रिजर्व कोटे में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण गुरुग्राम सेक्टर-57 में प्लॉट आवंटित कराने का मामला सामने आया है। फर्जीवाड़े का पता चलने पर संपदा अधिकारी के बयान पर सेक्टर-56 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एचएसवीपी के संपदा अधिकारी दो की ओर से मिली शिकायत में पुलिस को बताया कि भिवानी के गांव ढाणा लडनपुर के मूल निवासी संजय कुमार जांगड़ा ने सेक्टर-57 में 14 मरला के प्लॉट के लिए आवेदन किया था। उसने यह आवेदन रिटायर्ड फौजी को मिलने वाले एचएसवीपी के रिजर्व कोटे के तहत किया था। जिस पर प्लॉटों के ड्रॉप में उसे सेक्टर-57 में प्लॉट नंबर 2349 मार्क किया गया था लेकिन आवंटन लेटर जारी नहीं किया गया। कारण बाद में पता चला था कि वह आवंटन के लिए योग्य ही नहीं है।
विज्ञापन

उसने उपभोक्ता फोरम में मामला उठाया तो साल 2005 में वहां से आवंटन पत्र जारी करने का निर्देश मिला। जिसके खिलाफ एचएसवीपी ने याचिका दायर की। लेकिन इस दौरान सेक्टर-57 में प्लॉट नंबर 1530 बी का आवंटन 26 जून 2009 को कर दिया गया। जांच में सामने आया कि आवेदक रिटायर्ड फौजी नहीं था और अवैध तरीके से फायदा पाने के लिए रिजर्व कैटेगरी में आवेदन किया। शिकायत पर सेक्टर-56 थाना में आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed