{"_id":"6a26d336524432ee2405799f","slug":"facilities-in-schools-will-be-inspected-arrangements-will-be-improved-on-the-basis-of-inspection-report-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90644-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्कूलों में सुविधाओं की होगी पड़ताल, निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर सुधारी जाएंगी व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्कूलों में सुविधाओं की होगी पड़ताल, निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर सुधारी जाएंगी व्यवस्थाएं
विज्ञापन
स्वच्छता, मिड-डे मील, लैब और दिव्यांग विद्यार्थियों की सुविधाओं पर रहेगा विशेष फोकस
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का माहौल देने के लिए शिक्षा विभाग ने विशेष निरीक्षण अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत स्कूलों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखी जाएगी और जहां कमी मिलेगी, वहां सुधार के लिए कदम उठाए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम स्कूलों में स्वच्छता, पेयजल, शौचालयों की स्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था, कंप्यूटर लैब और विज्ञान प्रयोगशालाओं का मूल्यांकन करेगी। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए निर्धारित सुविधाएं पर्याप्त हैं या नहीं। विभाग का मानना है कि केवल सुविधाएं उपलब्ध कराना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका सही उपयोग और रखरखाव भी जरूरी है। इसी कारण निरीक्षण में प्रयोगशालाओं के उपकरणों, कंप्यूटर संसाधनों और उनकी कार्यक्षमता की भी जांच की जाएगी। मिड-डे मील योजना को भी निरीक्षण का अहम हिस्सा बनाया गया है। अधिकारियों की ओर से भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और वितरण व्यवस्था का आकलन किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार पौष्टिक भोजन मिल सके।