फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Facilities at Shikohpur Community Centre to be enhanced with an investment of Rs 5 crore

Gurugram News: शिकोहपुर कम्यूनिटी सेंटर में 5 करोड़ रुपये से बढ़ेंगी सुविधाएं

Tue, 20 Oct 2026 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Facilities at Shikohpur Community Centre to be enhanced with an investment of Rs 5 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। नगर निगम मानेसर की ओर से शिकोहपुर गांव के कम्यूनिटी सेंटर को बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए निगम की तरफ से करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कम्यूनिटी सेंटर में सुविधाएं बढ़ने से गांव के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। यहां ग्रामीण आसानी से सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे।

निगम ने कम्यूनिटी सेंटर को बेहतर बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। जल्द ही इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद निर्माण और सुधार से जुड़े काम शुरू किए जाएंगे। निगम की योजना है कि कम्यूनिटी सेंटर को बेहतर सुविधाओं से तैयार किया जाए, ताकि ग्रामीणों को कार्यक्रम आयोजित करने के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


दरअसल, शिकोहपुर गांव के कम्यूनिटी सेंटर में पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने के कारण लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गांव में शादी समारोह, सामाजिक कार्यक्रम और अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर जगह की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। ग्रामीणों के अनुसार, कम्यूनिटी सेंटर में सुविधाओं की कमी के कारण कार्यक्रम आयोजित करने में परेशानी होती थी। ऐसे में इसे बेहतर बनाने से गांव के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम्यूनिटी सेंटर को बेहतर बनाने के लिए पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- सुशील ठाकरान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर


कम्यूनिटी सेंटर के बेहतर बनने से लोगों को फायदा मिलेगा। कार्यक्रमों के लिए अच्छी जगह उपलब्ध होगी।
- सुमन, पार्षद, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed