फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Eye irritation and difficulty in breathing due to poisonous smoke

Gurugram News: जहरीले धुंए से आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत

Wed, 24 Apr 2024 04:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Eye irritation and difficulty in breathing due to poisonous smoke
बंधवाड़ी गांव में खिड़की-दरवाजे बंद करने को मजबूर हुए लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट में लगी आग से निकले धुएं से गांव के अधिकांश परिवार घरों में कैद हो गए। जहरीले धुंए से बचने के लिए उन्हें घरों की खिड़की, दरवाजे बंद करने पड़े। ग्रामीण सतीष कुमार कहते हैं कि लोग गर्मी के दिनों में भी खुली हवा तक लेने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। यहां पर लैंडफिल साइड की वजह से आसपास का इलाका दूषित हो चुका है। रात में छत पर सोने से त्वचा संबंधी परेशानी होती है। स्वस्थ लोगों को आंखों में जलन, शरीर में खुजली व कई प्रकार के इन्फेक्शन हो रहे हैं। सबसे ज्यादा असर बंधवाड़ी गांव में ही देखने को मिल रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने अपना दर्द बयां किया।
55 वर्षीय श्रीराम को मंगलवार सुबह सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसकी वजह से उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। दोपहर बाद वह घर के समीप स्थित मंदिर में बैठे थे। उन्होंने बताया कि हर साल गर्मी के मौसम में बंधवाड़ी प्लांट में कूड़े के पहाड़ में अक्सर आग लगती है। आग की लपटें तो खत्म हो जाती है, लेकिन कूड़े से निकलता जहरीला धुआं गांव में दुष्वारियां लेकर आता है। जहरीले धुएं से सांस लेना दूभर है। बीपी और ब्लड प्रेशर की समस्या है। अब धुएं की वजह से अस्थमा की दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन



----
बोले लोग
कूड़े में आग से निकले जहरीले धुएं से लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हुई। उन्हें भी आंखों में परेशानी हुई। आंखों में दवा डालने के बाद उन्हें आराम मिला। - राहुल हरसाना, बंधवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

----

लैंडफिल साइड से गांव का वातावरण दूषित हो रहा है। जहरीले धुएं से बुजुर्ग और महिलाओं को ज्यादा दिक्कत हुई। सांस की बीमारी से ग्रसित लोगों की दिनभर सांस फूलती रही। - अमित कुमार, बंधवाड़ी

----

हवा के साथ आए धुएं से गले में खरास की दिक्कत है। घर के खिड़की-दरवाजे बंद करा दिए हैं। परिवार की महिलाओं और बच्चों को घर से बाहर न निकलने को कहा है। - धनीराम, बंधवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed