{"_id":"69fff5456887ca080c08f70c","slug":"extortion-of-two-crores-demanded-from-property-dealer-under-threat-of-death-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: प्रॉपर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी देकर मांगी दो करोड़ की रंगदारी, रोहित गोदारा के साथी पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: प्रॉपर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी देकर मांगी दो करोड़ की रंगदारी, रोहित गोदारा के साथी पर आरोप
Sun, 10 May 2026 08:32 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 10 May 2026 08:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
गुरुग्राम के सुशांतलोक क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर से गैंगस्टर रोहित गोदारा के सहयोगी द्वारा रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी की रकम न देने पर प्रॉपर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-29 थाने में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 मई की रात को उन्हें विदेशी नंबर से कॉल आया जिसमें कॉल करने वाले ने स्वयं को रोहित गोदारा गैंगस्टर का सहयोगी महेंद्र दल्लन बताया। कॉल करने वाले ने उनसे 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। सेक्टर-29 थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले को जांच के लिए अपराध शाखा को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन