{"_id":"6654f685f6b115c7fc039989","slug":"extortion-demanded-from-cafe-operator-case-registered-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-31676-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कैफे संचालक से मांगी रंगदारी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कैफे संचालक से मांगी रंगदारी, केस दर्ज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में एक कैफे संचालक से 20 हजार की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी द्वारा उससे पहले भी रुपये वसूले जा चुके हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अलब-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव वजीराबाद के रहने वाले लक्ष्मण ने बताया कि उनका सेक्टर-56 की हुडा मार्केट में कैफे है। उनकी दुकान पर पिछले काफी समय से बंधवाड़ी के रहने वाले रामजीत उर्फ बंटी पहलवान और उनका बेटा रौनिक आते हैं। आरोप है कि वह उसे डरा धमकाकर रुपए मांगते हैं। पहले भी वह उससे 20 हजार रुपये ले जा चुके हैं। अब 26 मई वह दोनों आए और उससे 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगने लगे। रुपये न देने पर उसे यहां कैफे न चलाने देने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।