{"_id":"648b57b71579276da5032009","slug":"excise-taxation-personnel-staged-a-sit-in-demanding-facilities-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-7532-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आबकारी कराधान कर्मियों ने सुविधाओं की मांग को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आबकारी कराधान कर्मियों ने सुविधाओं की मांग को लेकर दिया धरना
Thu, 15 Jun 2023 11:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
संसाधन भवन में अशुद्ध पानी, गंदा शौचालय और गंदगी झेल रहे हैं कर्मचारी
शांतिपूर्ण रोष प्रदर्शन कर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 32 स्थित संसाधन भवन कार्यालय में मौजूद विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए कर्मचारियों ने दो घंटे का सांकेतिक रोष प्रदर्शन किया। इस भवन में आबकारी और कराधान विभाग का कार्यालय है। आबकारी और कराधान कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने दो घंटे तक कार्यालय का कामकाज बंद रखा और हॉल में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया।
कर्मियों का कहना है कि इस कार्यालय में कुछ ऐसी समस्याएं हैं जिसका सामना न केवल कर्मचारी, बल्कि यहां आने वाले आगंतुकों को भी करना पड़ता है। बिल्डिंग में पीने के पानी की गुणवत्ता सही नहीं है। पानी की टंकी की सफाई की जाए और यहां मौजूद आरओ की सर्विसिंग कराई जाए। कार्यालय का शौचालय गंदा रहता है। इसकी नियमित सफाई होनी चाहिए।
कार्यालय में रात्रि सुरक्षा के लिए चौकीदारों की ड्यूटी लगाई जानी चाहिए और कार्यालय की साफ सफाई की जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों में संगठन के जिलाध्यक्ष विजय दहिया, स्टेट चेयरमैन बालकिशन शर्मा, स्टेट प्रेसिडेंट समीर सांगवान, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट ओम प्रकाश भुक्कल, महासचिव जय भगवान, प्रेस सचिव लोकेश आहूजा, अनिल तंवर, संगठन सचिव अनिल रोहिल्ला, साहिल मेहरा आदि बहुत सारे कर्मी शामिल थे।