{"_id":"6529910c4cd924e64102a824","slug":"ex-servicemen-will-perform-yagya-to-improve-one-rank-one-pension-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-16278-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वन रैंक वन पेंशन में सुधार के लिए पूर्व सैनिक करेंगे यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वन रैंक वन पेंशन में सुधार के लिए पूर्व सैनिक करेंगे यज्ञ
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पूर्व सैनिक वन रैंक वन पेंशन में सुधार के लिए 15 अक्तूबर को सद्बुद्धि यज्ञ करेंगे। फेडरेशन ऑफ वेटरन एसोसिएशन के आह्वान पर देशव्यापी हवन का आयोजन होगा। जिले की अधिवक्ता पार्किंग में कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिला लघु सचिवालय के सामने अधिवक्ता पार्किंग में सुबह नौ बजे हवन का आयोजन होगा।
फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव शीशराम यादव ने बताया कि यह आयोजन वन रैंक वन पेंशन के संयोजक जग मोहिंदर की अगुवाई में होगा। मामले की जानकारी देते हुए जग मोहिंदर ने कहा कि यज्ञ किसी धर्म, जाति, संस्था या सरकार के खिलाफ नहीं होगा। यह उन सभी अधिकारियों के लिए आयोजित होगा जो वन रैंक वन पेंशन योजना से जुड़े हुए हैं। इसके जरिए सभी पूर्व सैनिकों को एक साथ जोड़ने का प्रयास होगा।