फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Even after two marriages, Angoori remained in a love relationship with her boyfriend Anuj.

Gurugram News: दो शादी के बाद भी प्रेमी अनुज के साथ प्रेम संबंध में रही अंगूरी

Fri, 07 Nov 2025 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Even after two marriages, Angoori remained in a love relationship with her boyfriend Anuj.
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

गुरुग्राम। अंगूरी दो शादी के बाद भी प्रेमी अनुज के साथ प्रेम संबंध रखे हुए थे। पहली शादी के बाद उसने अपने पति को छोड़ दिया था और तलाक नहीं लिया था। विशेष समुदाय की होकर उसने हिंदू युवक से दूसरी शादी की थी। लेकिन उसका प्रेम संबंध अनुज के साथ चलता रहा था।
पुलिस की जांच में सामने आया कि कक्षा चौथी या पांचवीं तक पढ़ी अंगूरी की पहली शादी 28 अगस्त 2023 को अपने ही समुदाय के युवक मुहम्मद सदरूद्दीन (दिल्ली में दर्जी) से की थी। एक माह बाद ही अंगूरी ने बिहार स्थित ससुराल जाने की बात कहकर ट्रेन से अकेले गई थी। रास्ते में गोरखपुर में ट्रेन से उतर गई थी। अंगूरी की बड़ी बहन शबनम ने बताया कि उसकी ससुराल वालों की ओर से दिए गए गहनों को भी अंगूरी लेकर चली गई थी। इसके बाद वह अपने प्रेमी अनुज के साथ गुरुग्राम में रही और उद्योग विहार में एक निजी कंपनी में काम करने लगी थी। इसी दौरान वह उसी कंपनी मे काम करने वाले हिंदू लड़के विशाल के संपर्क में आई। कोर्ट मैरिज के दौरान जब आधार कार्ड देखा तो उसके विशेष समुदाय की होने के बारे में पता चला। विशाल के परिवार वालों की सहमति पर उसका धर्म परिवर्तन का एफिडेविट बनाकर दोनों की शादी कराई गई। अंगूरी और विशाल ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और अप्रैल में ही अदालत में शादी का पंजीकरण कराया। 28 अप्रैल 2024 को विशाल के परिवार वालों ने अंगूरी व विशाल की शादी करा दी। शादी के बाद ही विशाल को अंगूरी की पहली शादी के बारे में पता चला तो उनके बीच बहसबाजी भी हुई थी। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया था। शादी के बाद भी अंगूरी लगातार अनुज के संपर्क में रही। इस दौरान विशाल को भी दोनों के बीच बातचीत का पता लगा तो उनके बीच झगड़ा हुआ। ऐसे में अंगूरी करीब डेढ़ माह ही विशाल के परिवार के साथ रही थी। इस दौरान वह गर्भवती भी हुई। विशाल के परिवार वालों को अंगूरी ने एफिडेविट पर विशोल से संबंध तोड़ने की लिखित बयान दिए थे। बाद में पता लगा कि अंगूरी करीब साढ़े चार माह की गर्भवती है तो विशाल के परिवार वालों ने उसे वापस घर आने के लिए कहा तो अंगूरी ने मना कर दिया और गर्भ भी गिरवा दिया था।
विज्ञापन

----
अब प्रेमी अनुज से थी गर्भवती
विशाल को छोड़ने के बाद अंगूरी लगातार अनुज के संपर्क में रही। पुलिस जांच में सामने आया है कि जहां भी अंगूरी किराये पर रहती, वहीं पर अनुज का आना जाना रहता था। अनुज ऑटो चलाता है और अंगूरी उद्योग विहार स्थित एक निजी कंपनी में काम करती थी। अनुज से प्रेम संबंध से ही अंगूरी कई माह की गर्भवती भी थी। इस दौरान अंगूरी ने अपने परिवार वालों से कोई संपर्क नहीं रखा था। वहीं, अंगूरी के जाने के बाद विशाल ने भी उद्योग विहार से नौकरी छोड़कर नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
जांच अधिकारी अश्वनी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले में हत्यारोपी अनुज से भी पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान अन्य तथ्य भी सामने आएंगे। सभी तथ्यों के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed