{"_id":"684f092e1a0827d35b0a7169","slug":"even-after-complaint-of-non-recognized-school-education-department-did-not-take-any-action-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-60097-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गैर-मान्यता विद्यालय की शिकायत के बाद भी शिक्षा विभाग ने नहीं की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गैर-मान्यता विद्यालय की शिकायत के बाद भी शिक्षा विभाग ने नहीं की कार्रवाई
विज्ञापन
बच्चों के भविष्य पर मंडरा रहा संकट के बादल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शिक्षा मंत्री के आदेश के बाद जिले में गैर मान्यता प्राप्त स्कूल धड़ल्ले से चल रहे हैं। हजारों बच्चे इन गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दाखिले करा चुके हैं। अब इन बच्चों के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं, लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
दरअसल, बसई एन्क्लेव स्थित इंटरनेशनल दिल्ली स्कूल के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम ने इस स्कूल के खिलाफ जांच की और पाया कि स्कूल ने स्थायी मान्यता प्राप्त नहीं की है। स्कूल को अपना पक्ष रखने के लिए 30 जनवरी 2025 को स्पष्टीकरण सहित और पूर्ण रिकॉर्ड सहित कार्यालय में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन स्कूल की तरफ से कोई जवाब नहीं आया और न ही कोई प्रतिनिधि उपस्थित हुआ।
शिकायतकर्ता ने समाधान शिविर में भी की थी शिकायत
शिकायतकर्ता अटुल सूरी ने 7 मार्च 2025 को उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित समाधान शिविर में भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इसके बाद भी शिक्षा विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद शिकायतकर्ता ने 5 मई को इसकी शिकायत सीएम विंडो पर की। इसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा कोई समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
शिकायत मिलने के बाद स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही गैर मान्यता प्राप्त स्कूल को बंद किया जाएगा। -कैप्टन इंदू बोकन, जिला शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम।