फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Enviro India security personnel on strike for non-payment of salary for two months

Gurugram News: दो महीने से वेतन न मिलने पर एनवाइरो इंडिया में सुरक्षाकर्मी हड़ताल पर

Fri, 23 Jun 2023 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Enviro India security personnel on strike for non-payment of salary for two months
पहले भी चार बार हड़ताल कर चुके हैं सुरक्षाकर्मी
विज्ञापन

निवासियों ने उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों तक पहुंचाया मामला


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-95 ए स्थित एनवाइरो इंडिया सोसाइटी में दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर यहां के सुरक्षाकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे सोसाइटी की सुरक्षा राम भरोसे रह गई है। वेतन की मांग को लेकर सुरक्षा कर्मियों ने सोसाइटी परिसर में प्रदर्शन भी किया। अब यहां के निवासियों ने उपायुक्त और निदेशक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है।
यहां के सुरक्षा कर्मी वेतन नहीं मिलने के चलते पूर्व में भी चार बार हड़ताल कर चुके हैं। सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि वेतन न मिलने से उनके घर में आर्थिक संकट पैदा हो गया है। परिवार में खाने पीने का भी संकट हो गया है। बच्चों के स्कूल की फीस और अन्य काम नहीं हो पा रहे हैं। जबकि वह यहां पर नियमित ड्यूटी कर रहे थे। पहले जब हड़ताल की थी तब भरोसा दिया गया था कि जल्द ही पूरा वेतन दे दिया जाएगा। अब तक वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन

मामले को अधिकारियों तक पहुंचाने वाले अमित मलिक कहते हैं कि इसके पीछे किसका हाथ है यह तो पता नहीं है लेकिन सोसाइटी के लोगों के साथ सुरक्षा के नाम पर यह गंभीर खिलवाड़ हो रहा है। वेंडर के साथ कोई समस्या है तो वेंडर भी बदला जा सकता है, लेकिन प्रत्येक महीने इसी तरह घटनाक्रम होना सही नहीं है। सचिन चौधरी ने कहा कि एक तरफ तो बिल्डर आईपीओ लाने की बात कह रहा है। दूसरी तरफ यह सभी बातें हो रही हैं। अजय वर्मा ने कहा कि अगर वेंडर को सही समय पर भुगतान किया जा रहा है लेकिन वेंडर सुरक्षा कर्मियों को समय पर वेतन नहीं दे रहा है तो वेंडर को भी बदला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed