फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Entry of heavy vehicles into Sadar Bazaar is prohibited from 11 AM to 8 PM.

Gurugram News: सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक सदर बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश बंद

Sat, 22 Aug 2026 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles into Sadar Bazaar is prohibited from 11 AM to 8 PM.
सदर बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए विधायक ने की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विधायक मुकेश शर्मा ने शनिवार को सदर बाजार और आसपास के क्षेत्र की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में बाजार को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुगम बनाने पर चर्चा हुई। कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में सदर बाजार में रेहड़ी-पटरी और ई-रिक्शा के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। यातायात सुचारु रखने के लिए सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों की पार्किंग के लिए कमान सराय, मुख्य सदर बाजार और एक एकड़ ओपन पार्किंग में व्यवस्था की जाएगी। महावीर चौक और सदर बाजार के आसपास से रेहड़ी-पटरी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी रेहड़ी-पटरी वालों की आईडी जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। राइडर की ड्यूटी भी निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

विधायक ने बाजार को व्यवस्थित करने में व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल प्रशासन को रेहड़ी-पटरी न लगने देने में सहयोग करेगा। यदि कोई दुकानदार अपनी दुकान के सामने रेहड़ी लगवाता है, तो एमसीजी द्वारा नियमानुसार चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed