फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Enthusiasm rises in societies ahead of Yoga Day

Gurugram News: योग दिवस से पहले सोसाइटियों में बढ़ा उत्साह

Tue, 09 Jun 2026 05:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm rises in societies ahead of Yoga Day
सोसाइटियों में विशेष योग शिविर, जागरूकता कार्यक्रम की हो चुकी हैं तैयारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के नजदीक आते ही शहर की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों में योग को लेकर उत्साह बढ़ने लगा है। खासकर महिलाओं में योगाभ्यास का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। कई सोसाइटियों में महिलाएं योग प्रशिक्षक बनकर लोगों को योग के प्रति जागरूक कर रही हैं और नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित कर रही हैं।
सुबह के समय पार्कों और सामुदायिक स्थलों पर सामूहिक योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। योग प्रशिक्षकों का कहना है कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, तनाव कम होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर विभिन्न सोसाइटियों में विशेष योग शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और सामूहिक योगाभ्यास की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। योग प्रशिक्षकों का मानना है कि यदि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए तो स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाना आसान हो जाता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर में बड़ी संख्या में लोगों के योग कार्यक्रमों में शामिल होने की उम्मीद है। न्यू गुरुग्राम में एंपीरियल गार्डन, सत्या द हेर्मिटेज, रहेजा अर्थवा, सिग्नेचर ग्लोबल गैंड आइवा व मैक्स समेत अन्य सोसाइटियों में योग शिविर चल रहा है।
विज्ञापन


वर्षों से योग से जुड़ी हैं निक्की
सेक्टर-103 स्थित सिग्नेचर ग्लोबल ग्रैंड आईवा सोसाइटी की निवासी निक्की पिछले करीब दस वर्षों से योग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के नजदीक आने के साथ ही लोगों की रुचि और भागीदारी बढ़ जाती है। वह ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से भारत, अमेरिका और कनाडा के लोगों को योग प्रशिक्षण देती हैं। इसके अलावा विभिन्न आवासीय सोसाइटियों में जाकर भी योग सिखाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरी और परिवार के साथ योग का भी जिम्मा
सेक्टर-109 स्थित चिंटेल सेरेनिटी की निवासी ऋतु जैन बचपन से ही योग के प्रति आकर्षित रही हैं। उन्होंने वर्ष 2008 में योग की दिशा में गंभीरता से कार्य शुरू किया और 2012 से लगातार योग का प्रशिक्षण दे रही हैं। ऋतु ने विदेशों में भी योग सत्र आयोजित किए हैं। वर्तमान में वह विभिन्न सोसाइटियों में नियमित रूप से योग सिखाती हैं। इसके साथ ही निजी कंपनी में नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed