फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Enrollment schedule released for students in grades 9 to 12

Gurugram News: नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एनरोलमेंट का शेड्यूल जारी

Sat, 17 Oct 2026 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Enrollment schedule released for students in grades 9 to 12
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राजकीय और निजी विद्याालयों में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के एनरोलमेंट और पंजीकरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी सूचना के अनुसार, बिना विलंब शुल्क के एनरोलमेंट प्रक्रिया 19 अक्तूबर से पांच नवंबर तक चलेगी। इसके बाद 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ छह से 10 नवंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। वहीं, 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 21 से 25 नवंबर तक एनरोलमेंट होंगे। आवेदन में संशोधन 27 से 30 नवंबर तक चलेंगे।

बोर्ड ने विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों का एनरोलमेंट करते समय उनके नाम, माता-पिता के नाम और जन्मतिथि का मिलान मूल प्रमाणपत्रों से किया जाए। विद्यार्थियों की नवीनतम फोटो अपलोड करना भी जरूरी होगा। इसके अलावा, कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए पिछली कक्षा के प्रमाणपत्र और संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन


गलत जानकारी देने पर होगी कार्रवाई
बोर्ड ने चेतावनी दी है कि गलत तरीके से प्रवेश देने या एनरोलमेंट के नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित विद्यार्थी का एनरोलमेंट रद्द किया जा सकता है। पहली गलती पर एक लाख रुपये और दूसरी गलती पर तीन लाख रुपये तक का आर्थिक दंड लगाया जा सकता है। तीसरी बार गलती मिलने पर विद्यालय की संबद्धता समाप्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed