फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Enjoy jungle life without long journey, Eco Heart Stay being prepared in Sultanpur National Park

Gurugram News: बिना लंबी यात्रा के जंगल लाइफ का मजा, सुल्तानपुर नेशनल पार्क में तैयार हो रहा इको हार्ट स्टे

Wed, 29 Apr 2026 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Enjoy jungle life without long journey, Eco Heart Stay being prepared in Sultanpur National Park
40 लाख रुपये की लागत से बनकर होगा तैयार, प्रपोजल भेजने की तैयारी
विज्ञापन

सौम्या गुप्ता
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में लोगों को प्रकृति के करीब लाने के लिए एक खास पहल की जा रही है। वन विभाग की ओर से सुल्तानपुर नेशनल पार्क में इको हार्ट स्टे विकसित करने की योजना बनाई गई है।
इस परियोजना के लिए प्रस्ताव भेजने की तैयारी की जा रही है, जिसे मंजूरी मिलने के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा। करीब 40 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस इको स्टे का उद्देश्य लोगों को जंगल जैसा अनुभव देना और उन्हें हरियाणा के प्राकृतिक संसाधनों के बारे में जागरूक करना है। यह पहल खासतौर पर शहर में रहने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी, जो बिना लंबी यात्रा किए प्राकृतिक माहौल का आनंद लेना चाहते हैं। यहां पर्यटकों को जंगल लाइफ के साथ-साथ वन्य जीव, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय जैव विविधता की जानकारी भी दी जाएगी। इससे इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ओपन किचन की व्यवस्था
सुल्तानपुर नेशनल पार्क में प्रस्तावित इको हार्ट स्टे के तहत पर्यटकों के लिए विशेष भोजन व्यवस्था की योजना है। यहां मेस के साथ ओपन किचन बनाया जाएगा, जहां टूरिस्ट अपनी पसंद का खाना खुद तैयार कर सकेंगे। इसके अलावा मेस में हरियाणा के पारंपरिक व्यंजन भी परोसे जाएंगे, जिससे पर्यटकों को स्थानीय स्वाद का अनुभव मिलेगा। यह पहल पर्यटन के साथ सांस्कृतिक जुड़ाव को भी बढ़ावा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 से 35 लोगों के ठहरने की होगी सुविधा

सुल्तानपुर नेशनल पार्क में विकसित हो रहा इको हार्ट स्टे युवाओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगा। यहां उन्हें प्रकृति के बीच रहकर पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और वन्य जीवन के महत्व को समझने का अवसर मिलेगा, जो उनके ज्ञान और अनुभव को समृद्ध करेगा। खासतौर पर स्कूली और कॉलेज के 30 से 35 छात्र-छात्राओं के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही इस स्थान को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

वर्जन
सुल्तानपुर नेशनल पार्क में जंगल लाइफ अनुभव के लिए इको हार्ट स्टे का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। यहां 30 से 35 लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी। साथ ही ओपन किचन की सुविधा मिलेगी, जहां पर्यटक अपनी पसंद का भोजन स्वयं बना सकेंगे। यह पहल इको-टूरिज्म को बढ़ावा देगी। -राज कुमार जागंड़ा, वन्यजीव संरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed