{"_id":"63ce61e561a8d4515971ca11","slug":"encrochment-in-government-land-gurgaon-news-c-1-1-noi1080-63798-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चोरी के आरोपी का मकान किया जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चोरी के आरोपी का मकान किया जमींदोज
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। नूंह पुलिस ने सरकारी पंचायती व पहाड़ी क्षेत्र में अवैध कब्जा कर 2013 में बनाए गए मकान को ध्वस्त कर दिया। आरोपी जैकम के खिलाफ चोरी, डकैती आदि संगीन वारदातों के तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के मकान को तहसीलदार तुलसीराम और डीएसपी सतीश पक्ष की अगुवाई में पीले पंजे की सहायता से ढाया गया।
अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए जिला प्रशासन एवं नूंह पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। हरियाणा सरकार के अपराधियों पर शिकंजा कसने के आदेशानुसार इसी क्रम में आज बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी, डकैती व अन्य प्रकार की करीब आधा दर्जन संगीन वारदातों में वांछित आरोपी जैकम पुत्र मम्मल निवासी महू थाना फिरोजपुर झिरका जिला नूंह द्वारा अवैध तरीके से कमाई करके गांव महू में पंचायत की व पहाड़ी क्षेत्र की सरकारी जमीन पर बनाए गए मकान जिसमें 01 कमरा व बरामदा, एक बाथरूम, एक रसोई एवं चार दिवारी को ध्वस्त किया है। तोड़फोड़ के दौरान जिला प्रशासन नूंह द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट तुलसी दास नायब तहसीलदार फिरोजपुर झिरका के अलावा डीएसपी फिरोजपुर झिरका सतीश कुमार, प्रबंधक थाना फिरोजपुर झिरका निरीक्षक दयानंद सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। जिनकी देखरेख में तोड़फोड़ की सारी कार्रवाई शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न की गई।
डीएसपी फिरोजपुर झिरका सतीश कुमार ने बताया कि वरुण सिंगला आईपीएस पुलिस अधीक्षक नूंह के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा संगीन अपराधों में आदतन अपराधी एवं नशा तस्करों के खिलाफ नूंह पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। आज नूंह पुलिस व जिला प्रशासन ने चोरी, डकैती व अन्य प्रकार की संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी जैकम पुत्र मम्मल निवासी गांव महू जिला नूंह द्वारा इन अवैध कार्यों से संपत्ति अर्जित करके गांव महू में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके बनाए गए मकान को ध्वस्त किया है । जिसमें एक कमरा व बरामदा,एक लेट्रिन बाथरूम, एक रसोईघर तथा चारदीवारी शामिल है, जिसे कब्जा मुक्त करवाया गया। आरोपी जैकम पर वर्ष 2012 में थाना फिरोजपुर झिरका में दुकान में घुसकर दुकानदार से मारपीट व दुकान से चोरी करने का मामला दर्ज है। जिसमें वह जेल जा चुका है । वर्ष 2013 में थाना फिरोजपुर झिरका में अवैध हथियार के बल एक हाईवा डम्पर, एक मोबाइल फोन व नौ हजार रुपये लूटने का मामला दर्ज है। जिसमें वह भगोड़ा घोषित है । साथ ही वर्ष 2021 के थाना फिरोजपुर झिरका में एक हाईवा, सीज हाईवा बैटरी व एक गाडी का जैक लूटने का मामला दर्ज था जिसमें उसकी गिरफ्तारी बकाया है।