{"_id":"6a8eedbc43f31a2b7903bb19","slug":"encroachments-removed-from-the-road-connecting-greenwood-city-and-the-hsvp-plot-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98983-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ग्रीनवुड सिटी-एचएसवीपी प्लॉट को जोड़ने वाली सड़क से अतिक्रमण हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ग्रीनवुड सिटी-एचएसवीपी प्लॉट को जोड़ने वाली सड़क से अतिक्रमण हटाया
विज्ञापन
- चार जगहों पर डीटीपीई ने की कार्रवाई, जलभराव की समस्या से मिल सकती है राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-45 स्थित ग्रीनवुड सिटी और एचएसवीपी के सेक्टर प्लॉटेड क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क पर किए गए अवैध निर्माण को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की एनफोर्समेंट टीम ने बुधवार को हटा दिया। टीम ने चार स्थानों पर कार्रवाई कर सड़क पर बनाए गए अतिक्रमण को हटाया।
डीटीपी एनफोर्समेंट अमित मधोलिया ने बताया कि ग्रीनवुड सिटी आरडब्ल्यूए की ओर से आंतरिक सड़कों पर दीवारें खड़ी की गई थीं। इससे बारिश के पानी की निकासी बाधित हो रही थी और एचएसवीपी के प्लॉटेड क्षेत्र में जलभराव की समस्या पैदा हो रही थी। लोगों को भी इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि किसी लाइसेंस प्राप्त प्लॉटेड रिहायशी लेआउट की सीमा अथवा आंतरिक सड़क पर इस तरह दीवार खड़ी करने की कोई स्वीकृत नीति या दिशा-निर्देश नहीं हैं। सड़क का रास्ता रोकने वाली दीवारों को इसलिए हटाया गया। कार्रवाई के दौरान ग्रीनवुड सिटी के ए-191 स्थित एक अवैध गेस्ट हाउस संचालक की ओर से सर्विस रोड पर की गई अवैध रुकावट भी हटाई गई। यह सर्विस रोड मेट्रो कॉरिडोर की ओर जाती है।