फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Employment fair today at Polytechnic College, Manesar

मानेसर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में रोजगार मेला आज

Thu, 11 Feb 2021 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Employment fair today at Polytechnic College, Manesar
पटौदी। पॉलिटेक्निक कॉलेज, मानेसर में आज रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसमें 100 कंपनियां भाग लेंगी। इसमें 1000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने कहा है कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले इसके लिए सरकार कृतसंकल्पित है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पहले जो रोजगार मेले लगे हैं, वह टेक्निकल लोगों के लिए रहे। हमारा प्रयास है कि टेक्निकल के साथ-साथ नॉन टेक्निकल स्तर के युवाओं को भी रोजगार दिला सकें। उन्होंने कहा कि 13 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल मानेसर आएंगे। वहां उनसे पीने के पानी की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा कैनल बेस पर, बिलासपुर-कुलाना चार लाइन का मार्ग बनाया जाए। पटौदी में फ्लाईओवर बने, हेलीमंडी के फ्लाई ओवर को डबल किया जाए। बिलासपुर में फ्लाईओवर के लिए मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिल चुके हैं। इस मौके पर पटौदी मंडल अध्यक्ष कृष्ण यादव, धर्मेंद्र कुंभावास, दीप यादव, अधिवक्ता राहुल यादव और चौ.दयाराम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed