फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Employment and Apprenticeship Fair at ITI on September 1

Gurugram News: आईटीआई में 1 सितंबर को रोजगार और अप्रेंटिसशिप मेला

Wed, 26 Aug 2026 05:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Employment and Apprenticeship Fair at ITI on September 1
गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 1 सितंबर को सुबह 10 बजे रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों की ओर से आईटीआई पास युवाओं को रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। मेले में सुजुकी मोटरसाइकिल, जेसीबी इंडिया लिमिटेड, मुंजाल शोवा लिमिटेड समेत कई कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कंपनियां युवाओं की योग्यता और कौशल के अनुसार अवसर उपलब्ध कराएंगी। आईटीआई के प्रिंसिपल रविंद्र यादव ने बताया कि वर्ष 2024, 2025 और 2026 में एनसीवीटी एवं एससीवीटी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मेले में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक दस्तावेज, आधार कार्ड और बायोडाटा साथ लाने की सलाह दी गई है। उन्होंने युवाओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर मेले का लाभ उठाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed