{"_id":"614e0c558ebc3e01445181ea","slug":"employees-protested-by-closing-the-gate-gurgaon-news-noi6065716137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने गेट बंद कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने गेट बंद कर जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। पदोन्नति व अन्य मांगों को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ( एचएसवीपी) में धरना दे रहे कर्मचारियों ने शुक्रवार को परिसर का मुख्य गेट बंद करके प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विभाग के फरीदाबाद, रोहतक, रेवाड़ी, सोनीपत आदि सर्कल के कर्मचारी भी शामिल हुए। कर्मचारियों ने विभाग में एसई व अन्य अधिकारियों के कार्यालयों को बंद करके भी विरोध जताया। विभाग की प्रशासक से मुलाकात कर मांग जल्द पूरी करने को कहा।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी यूनियन के सर्कल प्रधान रामनिवास ने बताया कि जसप्रीत कौर कर्मचारियों की मांग पूरा करने के लिए लगातार आश्वासन दे रही हैं। अभी तक मांगे पूरी नहीं की गई हैं। शुक्रवार को प्रदर्शन के 11वें दिन अन्य सर्कल के कर्मचारी भी मौके पर आए। विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विभाग के एसई रामेश्वर दास व अन्य अधिकारियों के कार्यालयों के गेट बंद करके विरोध जताया। परिसर का मुख्य गेट बंद कर धरने पर बैठे रहे। इसके बाद प्रशासक से मुलाकात कर मांगों को जल्द पूरा करने के लिए कहा। इस मौके पर यूनियन के सर्कल चेयरमैन अजीत सिंह सहरावत, हरिपाल, राज्य महासचिव बिजेंद्र चहल, संजीव यादव, सुरेश कुमार नोहरा, दिनेश कुमार, नरेश कुमार, विजय यादव, बिजेंद्र और राजकुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।