{"_id":"6b0979e97dee39cf8c0475a3","slug":"an-open-gym-for-persons-with-disabilities-will-be-built-in-sohna-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108637-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना में दिव्यांगजनों के लिए बनेगा ओपन जिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना में दिव्यांगजनों के लिए बनेगा ओपन जिम
विज्ञापन
- वार्ड-18 के राजीव गांधी पार्क में 22 लाख रुपये से होगा निर्माण
- दो हजार वर्ग फुट क्षेत्र में लगेंगी करीब एक दर्जन मशीनें, दिसंबर तक काम पूरा होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। कस्बे के दिव्यांगजनों को अब शारीरिक अभ्यास के लिए विशेष सुविधा मिलेगी। नगरपरिषद की ओर से वार्ड नंबर-18 स्थित राजीव गांधी पार्क में दिव्यांगों के लिए ओपन जिम का निर्माण कराया जा रहा है। इस परियोजना पर करीब 22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिम बनने से दिव्यांगजन अपनी शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ नियमित रूप से व्यायाम भी कर सकेंगे।
नगरपरिषद ने जिम निर्माण के लिए एजेंसी को टेंडर आवंटित कर दिया है। एजेंसी ने मौके पर काम शुरू कर दिया है। करीब दो हजार वर्ग फुट क्षेत्र में बनने वाले इस जिम में लगभग एक दर्जन विशेष मशीनें लगाई जाएंगी। इसके अलावा परिसर में बेंच भी स्थापित की जाएंगी। जिम का ट्रैक सिंथेटिक बनाया जाएगा, ताकि दिव्यांगजनों को शारीरिक अभ्यास करने में सुविधा मिल सके। नगरपरिषद को दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
फिजियोथेरेपी पर होने वाले खर्च में मिलेगी राहत-
दिव्यांगजनों के लिए विशेष ओपन जिम बनने से उन्हें व्यायाम और शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। नियमित अभ्यास के लिए उन्हें दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, जिन लोगों को व्यायाम के लिए फिजियोथेरेपी केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ता है, उन्हें भी आर्थिक बचत होने की उम्मीद है। पार्क में जिम बनने से दिव्यांगजन आम लोगों की तरह सार्वजनिक स्थान पर शारीरिक गतिविधियों में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
कोट-
दिव्यांगजनों के लिए विशेष ओपन जिम स्थापित की जा रही है। इसके निर्माण का ठेका आवंटित कर दिया गया है और एजेंसी ने काम शुरू कर दिया है। परियोजना पर करीब 22 लाख रुपये खर्च होंगे। दिसंबर तक जिम बनकर तैयार होने की उम्मीद है। - संदीप राठी, नगरपरिषद के म्युनिसिपल इंजीनियर