फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Employees in flats with fake stamp of police station

थाने की फर्जी मुहर लगाकर फ्लैटों में कर्मचारी रखवाता था सिक्योरिटी अधिकारी, गिरफ्तार

Thu, 01 Apr 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Employees in flats with fake stamp of police station
गुरुग्राम। सेक्टर-28 के आइवीवाई रेजीडेंशियल कांप्लेक्स में थाने की फर्जी मुहर लगाकर सफाई कर्मचारी, हाउस कीपर, ड्राइवर के चरित्र का सत्यापन कर फ्लैटों में काम पर रखने का खुलासा हुआ है। एक सिक्योरिटी कंपनी में अधिकारी के रूप में तैनात युवक ने थाना सेक्टर 17-18 की फर्जी मुहर लगाई और थाना प्रभारी के फर्जी हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन

इसका खुलासा हुआ तो एक ही रेजीडेंशियल सोसाइटी से 21 कर्मचारियों के सत्यापन के फर्जी दस्तावेज बृहस्पतिवार को कांपलेक्स के मैनेजर से जब्त कर लिए हैं। आसपास की अन्य सोसायटियों में भी इस तरह का फर्जीवाड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में थाने की फर्जी मुहर और हस्ताक्षर करके फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले सिक्योरिटी कंपनी के एरिया अधिकारी पुनीत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-28 के सुशांत लोक-1 में आइवीवाई रेजीडेंशियल कॉलोनी है। पुलिस को सूचना मिली कि यहां थाना सेक्टर 17-18 की फर्जी मुहर लगाकर और पुलिस अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर करके सफाई कर्मचारी, हाउस कीपर, ड्राइवर आदि के चरित्र आदि का सत्यापन कर दिया। जिसके आधार पर फ्लैट मालिकों ने इन कर्मचारियों को काम पर रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जाकर पुलिस ने कांपलेक्स के मैनेजर श्यामवीर से कर्मचारियों के दस्तावेज मांगे तो उसने 21 कर्मचारियों के फर्जी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए। पूछताछ करने पर बताया कि यह दस्तावेज सिक्योरिटी इंचार्ज धर्मेंद्र ने उपलब्ध कराए हैं। धर्मेंद्र से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि एक सिक्योरिटी कंपनी में एरिया आफिसर के पद पर कार्यरत यूपी के हरदोई का रहने वाला पुनीत पैसे लेकर यह काम करता है। इसके आधार पर पुलिस ने पुुनीत को गिरफ्तार कर लिया है। पुनीत के पास से थाने की फर्जी मुहर भी जब्त कर ली है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पुनीत को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उससे अन्य कई राज उगलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अभी कई अनसुलझे सवाल:
आरोपी पुनीत के पास थाने की फर्जी मुहर कहां से आईं, वह कब से इस तरह का फर्जीवाड़ा कर रहा था, क्या अन्य सोसाइटी में भी उसने इस तरह कर्मचारियों को रखवाया है, यह सब अभी अनसुलझे सवाल हैं। पुलिस रिमांड पर लेकर पुनीत से इन राजों को उगलवाने का प्रयास कर रही है। क्योंकि आरोपी एक सिक्योरिटी कंपनी का एरिया ऑफिसर है, इसलिए उसके द्वारा इस फर्जीवाड़े को शहर के कई इलाकों में फैलाने की संभावना है। पुलिस उसके आवास व कार्यालय पर छापा मारकर अन्य फर्जी मुहरें व दस्तावेज बरामद करने का प्रयास कर रही है।

आरोपी को अभी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके पास से सभी फर्जी मुहर व दस्तावेज को जब्त किया जाएगा। इस पर फर्जी मुहर कहां से आईं, इसकी जांच की जाएगी।
- सुधीर, एसएचओ, थाना सेक्टर 17-18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed