फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Employees go on strike demanding a pay hike, clash with police

Gurugram News: वेतन बढ़ाने की मांग पर कर्मचारियों की हड़ताल, पुलिस से नोकझोंक

Wed, 08 Apr 2026 06:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Employees go on strike demanding a pay hike, clash with police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र में वेतन बढ़ाने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। करीब 10 कंपनियों के कर्मचारी मानेसर तहसील परिसर में हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनकी मुख्य मांग है कि वेतन 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये किया जाए। महंगाई के दौर में इतनी कम सैलरी में गुजारा करना मुश्किल हो गया है। तहसील परिसर में सैकड़ों कर्मचारियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस कर्मचारियों को समझाकर शांत करने की नाकाम कोशिश कर रही है। इस दौरान कर्मचारियों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई।

बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा वीडियो बनाने पर कर्मचारी नाराज हो गए और गुस्से में कुछ कर्मचारियों ने पुलिस का मोबाइल छीनने की कोशिश भी की। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। रूप पॉलिमर, रुचिका एक्सपोर्ट, सत्यम ऑटो, मुंजाल शोवा, और मॉडलमा एक्सपोर्ट सहित कई कंपनियों के कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। इस हड़ताल में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि कई सालों से सैलरी नहीं बढ़ाई गई है, जबकि खर्च लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से न्यूनतम वेतन तुरंत लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed