{"_id":"6aad8cb543f2fa77540ed328","slug":"emphasis-placed-on-child-safety-and-protection-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101470-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण पर दिया जोर
विज्ञापन
हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने स्कूल, रेलवे स्टेशन और जेल का दौरा किया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तृप्ति हरिपाल श्योराण ने गुरुग्राम का दौरा किया। उन्होंने दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को सेक्टर-89 स्थित जीएवी इंटरनेशनल स्कूल, गुरुग्राम रेलवे स्टेशन और भोंडसी जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण और उनके अधिकारों से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
जीएवी इंटरनेशनल स्कूल में पॉक्सो अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों के साथ होने वाले यौन दुर्व्यवहार, शोषण और उत्पीड़न की पहचान पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में डीईओ कैप्टन इंदु बोकन और सीडीपीओ मुनीश सहित जिले के कई प्रधानाचार्य शामिल हुए। प्रतिभागियों को शिकायत मिलने पर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया और बच्चों की गोपनीयता बनाए रखने के बारे में बताया गया। आयोग की टीम ने तुलसी हेल्थकेयर और रिशिकुलम गुरुकुल विद्यापीठ का भी दौरा किया। इसके बाद, श्योराण ने गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने यहां अकेले या परेशानी में मिलने वाले बच्चों की पहचान और सुरक्षा प्रक्रिया की जानकारी ली।
तृप्ति हरिपाल श्योराण ने भोंडसी जिला जेल का भी दौरा किया। उन्होंने अपनी माताओं के साथ रह रहे बच्चों से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जेल प्रशासन से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। बच्चों के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।