फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Emphasis on increasing participation in the National Youth Festival quiz.

Gurugram News: राष्ट्रीय युवा महोत्सव की क्विज में भागीदारी बढ़ाने पर जोर

Thu, 24 Sep 2026 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on increasing participation in the National Youth Festival quiz.
शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

नंबर गेम-30 सितंबर तक छात्र ले सकते हैं भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2027 के तहत विकसित भाग यंग लीडर्स की तैयारियां शुरू हो गई हैं। युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के तहत महोत्सव के प्रथम चरण में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा भाग ले सकते हैं। हरियाणा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों से विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

क्विज प्रतियोगिता की शुरुआत 17 अगस्त से हो चुकी है और इसमें भाग लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। 17 अगस्त 2026 कटऑफ तिथि मानते हुए 15 से 29 वर्ष की आयु वाले युवा प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को माय भारत पोर्टल और मायगव पोर्टल के माध्यम से क्विज में भाग लेना होगा।
विज्ञापन


स्कूल मुखियाओं को प्रोत्साहित करने के निर्देश
शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि सभी स्कूल मुखिया अपने विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को क्विज में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। साथ ही स्कूल स्तर पर अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। विभाग का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत से जुड़े विषयों पर जागरूक करने के साथ उन्हें राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों में भाग लेने का अवसर देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed