फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Elvish Yadav's troubles may increase if he makes a video with a snake

Gurugram News: सांप के साथ वीडियो बनाने पर बढ़ सकती हैं एल्विश यादव की मुश्किलें

Wed, 13 Dec 2023 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Elvish Yadav's troubles may increase if he makes a video with a snake
मामला दर्ज करने के पुलिस ने दो दिन के भीतर मांगे सबूत
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। रेव पार्टियों में सर्प विष की सप्लाई किए जाने के मामले में आरोपित बिग बास ओटीटी-2 विजेता एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। यूट्यूबर एल्विश यादव के गले में सांप के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में जिला अदालत ने जांच अधिकारी को (एक्शन टेकन रिपोर्ट) एटीआर को अदालत में जमा करने का आदेश दिया है। इस मामले की सुनवाई ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास प्रगति राणा की अदालत में चल रही है। बादशाहपुर थाना पुलिस ने अदालत में याचिका डालने वाले को नोटिस जारी कर मामला दर्ज करने के लिए दो दिन के भीतर सबूत मांगा है।

पीपल फॉर एनिमल्स के पदाधिकारी सौरव गुप्ता ने बताया कि एल्विश यादव के गले में सांप का वीडियो गुरुग्राम की ही है। इसके लिए उन्होंने अदालत में याचिका दायर कर अदालत से कार्रवाई की मांग की है। अदालत में सुनवाई में पुलिस की तरफ से एटीआर जमा करने के लिए समय मांगा गया। जिसके बाद अदालत ने जांंच अधिकारी को 15 दिन का समय देते हुए एटीआर जमा करने का आदेश दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी। इस मामले की जांच बादशाहपुर थाना पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed