फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Electricity worker's mobile phone hacked and Rs 4.39 lakh withdrawn from his account

Gurugram News: बिजली कर्मी का मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 4.39 लाख

Wed, 01 Oct 2025 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Electricity worker's mobile phone hacked and Rs 4.39 lakh withdrawn from his account
गुरुग्राम। साइबर ठगों ने बिजली निगम कर्मी का मोबाइल हैक कर खाते से 4.39 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से नूंह के पुन्हाना निवासी माजिद हुसैन ने साइबर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पटौदी के बिजली बोर्ड में नौकरी करते हैं। 10 सितंबर को जब वह काम पर थे तो अचानक से उनका मोबाइल हैंग हो गया। उनके मोबाइल से नंबर किसी अन्य नंबर पर फारवर्ड हो गया। थोड़ी देर में जब उनका मोबाइल ठीक हुआ तो पता चला कि उनके खाते से कई बार में 4.39 लाख रुपये निकल गए। पुलिस जिस बैंक खाते में रुपये गए उन खातों की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन


पड़ोसी बनकर ठग लिए 51 हजार
गुरुग्राम। एक जालसाज ने पड़ोसी बनकर 51 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मानेसर निवास श्रीभगवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इंडियन ऑयल कंपनी में काम करते हैं। उनके पास 30 अगस्त को एक अनजान नंबर से फोन आया। कॉलर ने कहा कि वह उनका पड़ोसी शर्मा बोल रहा है। कहा कि उसे किसी से रुपये लेने हैं और उनके यूपीआई में कोई खराबी आ रही है। उसे अस्पताल में रुपये जमा करने हैं। इसके बाद ठग ने 25 और 26 हजार रुपये उनके खाते में भेजने के दो मैसेज उनके नंबर पर भेज दिए और कहा कि वह उन्हें यूपीआई कर दें। उन्होंने उस मैसेज पर यकीन करके ठग के नंबर पर 51 हजार रुपये भेज दिए। रुपये भेजने के बाद जब उन्होंने अपने बैंक खाते की जांच की तो पता चला कि उनके खाते में रुपये ही नहीं आए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed