{"_id":"6626df9a283c8f8778036104","slug":"electricity-workers-demonstrated-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-29586-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
एक माह बाद भी लागू नहीं करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ की गुरुग्राम सिटी यूनिट के कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता सिटी डिविजन के महरौली रोड स्थित कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता सिटी यूनिट प्रधान रविंद्र यादव ने की। मंच का संचालन सिटी यूनिट के कार्यकारी सचिव देवेंद्र कौशिक ने किया। सिटी यूनिट के फोरमैन बीएम ठाकुर ने बताया कि सिटी यूनिट के कार्यकारी अभियंता अविनाश यादव को कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों के बारे में एक मांग पत्र दिनांक 21 मार्च को दिया गया था। उसके पश्चात कर्मचारियों की मांगों को लेकर कई मुद्दों पर सहमति भी बन गई थी लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी उन मांगों को आज तक भी लागू नहीं किया गया। कुछ कर्मचारियों का तबादला हुआ था उसके पश्चात भी उन कर्मचारियों को इस अधिकारी ने उनके तबादले वाले स्थान पर नहीं भेजा। इस दौरान यूनियन ने कार्यकारी अभियंता से मुलाकात भी की लेकिन कार्यकारी अभियंता की तरफ से हमेशा टाल मटोल रवैया अपनाया जा रहा था जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ गया और कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता अविनाश यादव के कार्यालय में पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया।
प्रदेश उप प्रधान और गुड़गांव सर्किल के प्रभारी अनिल पहल और प्रदेश मुख्य सलाहकार मुकेश भयाना ने अपने संयुक्त बयान में बताया कि यदि कार्यकारी अभियंता सिटी कर्मचारियों की मांगों को जमीनी स्तर पर लागू नहीं करते हैं, तो इसके खिलाफ अनिश्चित समय अवधि तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। रोष प्रदर्शन में सोहना यूनिट के वरिष्ठ उप प्रधान अश्विनी भयाना, सह सचिव रोहित डोगरा ,सिटी यूनिट से वरिष्ठ उप प्रधान अरुण, खजांची राजेंद्र गोहाना, सह सचिव जितेंद्र राघव आदि शामिल रहे।