फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Electricity theft will be expensive, teams will take action

बिजली चोरी पड़ेगी महंगी, टीमें करेंगी कार्रवाई

Sat, 10 Jul 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Electricity theft will be expensive, teams will take action
गुरुग्राम। शहर में बिजली चोरी करने वाले लोगों को अब यह महंगा पड़ सकता है। गर्मियों में बढ़ी बिजली चोरी व इससे बढ़े लोड को देेखते हुए विभाग ने बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। सब स्टेशनों पर तैनात एसडीओ व जेई को बिजली चोरी के खिलाफ सतर्कता बरतने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के गुरुग्राम डिवीजन के अधिकारियों ने बैठक कर बिजली चोरी रोकने के लिए टीमें गठित की हैं। यह टीम शहर की कॉलोनियों में छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ेगी। टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। बिजली चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। बैठक में आए सबस्टेशनों के एसडीओ व जेई से साफ कहा गया है कि वह अपने क्षेत्र में बिजली चोरी रोककर लाइनलॉस कम करेेें। डीएचबीवीएन, गुरुग्राम के सीनियर एक्जीक्यूटिव-2 पीके चौहान ने बताया कि अक्सर गर्मियां आते ही बिजली चोरी की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। कूलर, एसी चला रहे कई लोग मीटर या केबल में गड़बड़ कर बिजली चोरी करते हैं।
विज्ञापन

500 मेगावाट बढ़ गई है खपत
भीषण गर्मी में शहर में बिजली की बेतहाशा मांग बढ़ गई है। एसई पीके चौहान ने बताया कि सीजन की शुरुआत में जहां शहर को 1147 मेगावाट बिजली की आवश्यकता थी, अब यह 1654 मेगावाट पर पहुंच गई है। हालांकि एसई का कहना है कि खपत की पूर्ति के लिए उनके पास संसाधन पूरे हैं, लेकिन खराब मौसम, बिजली चोरी और लाइनों से सटे पेड़ समस्या बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed