{"_id":"64b05301562103ac24046474","slug":"electricity-pole-fell-on-dak-kanwars-canter-kanwari-died-due-to-current-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-9618-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: डाक कांवड़ के कैंटर पर गिरा बिजली का पोल, करंट से कांवड़िये की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: डाक कांवड़ के कैंटर पर गिरा बिजली का पोल, करंट से कांवड़िये की मौत
विज्ञापन
चालक की लापरवाही से हुआ हादसा, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में डाक कांवड़ लेने जा रहे एक कैंटर पर बिजली का पोल गिर गया। जिससे करंट आने पर एक कांवड़िये की मौत हो गई। कैंटर में अधिक ऊंचाई पर साउंड सिस्टम रखे जाने पर वह ऊपर से जा रहे बिजली के तारों से उलझ गया। जिस पर बिजली का पोल टूट गया। युवक के पिता ने पालम विहार थाने में गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में यूपी के मैनपुरी निवासी मनोज ने बताया कि वह गांव सालापुर खेड़ा में दो साल से किराए पर रहता है। उनका बड़ा बेटा प्रिंयाशु अपने दोस्तों दुर्गा पाल, वीरपाल, ओम प्रकाश आकाश के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेने जा रहा था। इस दौरान उन्होंने डाक कांवड़ लाने के लिए कैंटर किराए पर लिया था। इसमें उन्होंने डीजे लगवाया था। कैंटर चालक चंद्र भूषण से उन्होंने कहा कि डीजे कैंटर की बॉडी से तीन फीट ऊपर निकल रहा है, जिसे नीचे करा ले लेकिन वह नहीं माना। आरोप है कि कैंटर चालक ने मनमर्जी करते हुए डीजे को कैंटर की बॉडी से बाहर ही रखा।
इस कारण छिप्पी कॉलोनी सेक्टर-21 में कैंटर बिजली की तारों में उलझ गया और बिजली का पोल तार समेत टूटकर कैंटर पर गिर गया। इस घटना में कैंटर में मौजूद सभी लोग कूद गए, लेकिन प्रियांशु को करंट लग गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।