फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Electricity department consumers owe Rs 18 crore

Gurugram News: बिजली विभाग के उपभोक्ताओं पर 18 करोड़ रुपये बकाया

Wed, 25 Mar 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity department consumers owe Rs 18 crore
विभाग ने वसूली के लिए गठित की 28 टीमें, सोहना सब डिवीजन में करीब 6 हजार बकायेदार
विज्ञापन

नंबर गेम - 30 प्रतिशत वसूली का विभाग कर रहा दावा

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। बिजली विभाग ने डिफॉल्टर बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ वसूली अभियान छेड़ दिया है। इसके लिए विभाग की 28 टीमें वसूली कार्य में जुटी हुई हैं। प्रत्येक टीम में 2 से लेकर 3 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं, जो उपभोक्ताओं के घर व दुकानों पर पहुंचकर वसूली कार्य कर रहे हैं। बिजली विभाग के उपभोक्ताओं के जिम्मे करीब 18 करोड़ रुपये की राशि वर्षों से बकाया चल रही है। वहीं, विभाग का दावा है कि करीब 30 फीसदी वसूली कर ली गई है।

ऐसे बकायेदार उपभोक्ताओं की संख्या करीब 6 हजार है। इनमें ग्रामीण क्षेत्र में 4400 उपभोक्ता व शहरी क्षेत्र में 1600 उपभोक्ता शामिल हैं। विभाग के ग्रामीण उपभोक्ताओं के जिम्मे करीब 12 करोड़ रुपये की राशि बकाया है। जबकि शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के जिम्मे करीब 6 करोड़ रुपये की राशि बाकी है।
विज्ञापन


सोहना बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुमित गर्ग बताते हैं कि विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं से वसूली के लिए अभियान शुरू किया है। विभाग की टीमें वसूली कार्य में जुटी हुई हैं ताकि वसूले पैसे से बिजली की व्यवस्था को सुधारा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि उपभोक्ता अपनी बकाया राशि को तुरंत ही जमा कराए, अन्यथा उनके बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed