फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   electric employee protest again govenment

Gurugram News: आदर्श ऑनलाइन तबादला नीति का बिजली कर्मचारियों ने ने किया विरोध

Wed, 20 Aug 2025 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
electric employee protest again govenment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने निगम की प्रस्तावित आदर्श ऑनलाइन तबादला नीति के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर पलवल सर्कल के सभी डिवीजनों के कर्मचारी सर्कल कार्यालय पर एकत्रित हुए। उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन सर्कल सुपरिटेंडें को सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता पलवल सर्कल सचिव राजेश शर्मा ने की जबकि कार्यक्रम का संचालन राज्य सचिव सामून खान ने किया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के राज्य उप प्रधान जितेंद्र तेवतिया ने कहा कि प्रस्तावित ऑनलाइन तबादला नीति तकनीकी व क्लर्किंग कर्मचारियों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। उनका कहना था कि दूर-दराज की लाइनों व स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी के बिना कर्मचारी जोखिम भरे कार्यों पर भेजे जा रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ेगा।
विज्ञापन


यूनियन ने कच्चे कर्मचारियों के चिरायु कार्ड न बन पाने का मामला भी उठाया और बताया कि पिछले साल उनके वेतन से काटे गए 1,500 रुपये के बाद भी कार्ड जारी नहीं किए गए है। इसके साथ ही विभाग में मीटर, ट्रांसफार्मर, केबल और खंभों की कमी तथा खाली पड़े लाखों पदों को भरने की भी मांग जताई गई। कर्मचारियों ने सर्कल सुपरिटेंडेंट के माध्यम से बिजली मंत्री को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि आदर्श ऑनलाइन तबादला नीति पर तुरंत रोक लगाई जाए। यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 23 अगस्त को रोहतक में राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक में आगे की रणनीति और आंदोलन तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed