फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Elderly woman trapped between wall and Pokland during drain excavation

Gurugram News: नाले की खुदाई में दीवार और पोकलैंड के बीच फंसी बुजुर्ग महिला

Tue, 12 May 2026 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman trapped between wall and Pokland during drain excavation
लोगों के शोर मचाने पर ऑपरेटर ने तुरंत मशीन रोकी, महिला की जान बची
विज्ञापन

जिस जगह खुदाई हो रही है, वहां न बेरिकेडिंग और न ही आना-जाना रोका

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर में सरकारी विभाग की लापरवाही के चलते दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास नाले की खुदाई के दौरान एक बुजुर्ग महिला पोकलैंड मशीन और दीवार के बीच फंस गई। लोगों के शोर मचाने पर ऑपरेटर ने तुरंत मशीन रोकी, जिससे महिला की जान बच गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मानेसर क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर नाले की खुदाई का काम चल रहा है। पोकलैंड मशीन से मिट्टी निकालकर डंपर में भरी जा रही थी। इसी दौरान एक महिला पोकलैंड के साइड में बनी जगह से दीवार के सहारे निकलने लगी तभी ऑपरेटर ने मशीन घुमा दी। मशीन घूमते ही महिला को जोरदार टक्कर लगी और वह दीवार से सटकर गिर गई। हादसा देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर पोकलैंड ऑपरेटर ने तुरंत मशीन रोक दी। इसके बाद लोगों ने महिला को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला हादसे से काफी डर गई है। बताया जा रहा है कि जिस जगह खुदाई हो रही है, वहां न बेरिकेडिंग की गई है और न ही आम जनता का आना-जाना रोका गया है। खुले में चल रहे काम से रोज हादसे का डर बना रहता है। लोगों ने कहा कि विभाग की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस को शिकायत देने की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed