फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Elderly man killed, two injured in accidents

Gurugram News: हादसों में बुजुर्ग की मौत, दो घायल

Sat, 30 May 2026 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Elderly man killed, two injured in accidents
दोनों घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले के अलग-अलग इलाकों में हुए तीन सड़क हादसों में एक बुजुर्ग की मौत हो गई और दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि तीनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में बस की टक्कर से बुजुर्ग कारपेंटर की मौत हो गई। मूल रूप से बिहार के वैशाली निवासी शिवजी शर्मा बीते 5 साल से बादशाहपुर की इंद्र कॉलोनी में रहते थे और बतौर कारपेंटर काम करते थे। बेटे मुकेश कुमार ने बताया कि 29 मई को पिता पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक पीले रंग की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक बस को भगा ले गया। घायल शिवजी शर्मा को पहले निजी अस्पताल में ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। बादशाहपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में गलत दिशा से आ रहे कार सवार ने एनएचएआई के इंजीनियर को टक्कर मारी है। सेक्टर-37सी निवासी आशु कुमुद दिल्ली के द्वारका स्थित एनएचएआई मुख्यालय में सीनियर टेक्निकल सपोर्ट इंजीनियर हैं। 26 मई की शाम को वे ऑफिस से स्कूटी से द्वारका एक्सप्रेसवे से होते हुए घर लौट रहे थे। एमथ्रीएम यू-टर्न के पास गलत दिशा से आए कार सवार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, कार युवती चला रही थी। टक्कर लगने से शिकायतकर्ता सड़क पर गिरकर घायल हो गए। निजी अस्पताल में गंभीर हालत के कारण उनका ऑपरेशन करना पड़ा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में टाटा मैजिक टैंपो चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। गांव बिनौला निवासी सोनू बाइक से तावडू से घर लौट रहा था। तभी सामने से आ रही एक बिना नंबर के टाटा मैजिक टैंपो के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद परिजनों ने उसे मानेसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल 16 दिनों तक अस्पताल में उपचाराधीन रहा। 27 मई को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित के जीजा सुनील कुमार ने थाने पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दी। बिलासपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed