{"_id":"68b988d25ee6d8526b0502f6","slug":"eight-students-selected-at-national-level-in-inspire-standard-2024-25-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66420-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: इंस्पायर मानक 2024-25 में आठ विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: इंस्पायर मानक 2024-25 में आठ विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीआरटी) गुरुग्राम की ओर से इंस्पायर मानक 2024-25 की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 28 अगस्त से तीन सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित हुई। इसके लिए विभिन्न जिलों से 80 विद्यार्थी चुने गए।
एससीईआरटी निदेशक संवर्तक सिंह (आईएएस) ने बताया कि 80 प्रतिभागियों में से आठ विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रतियोगिता विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित की जाएगी, जहां देशभर से चुने गए बाल वैज्ञानिक अपनी प्रस्तुति देंगे। राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित विद्यार्थियों में हिसार से दिव्यम बत्रा, फरीदाबाद से अन्या खरे, कुरुक्षेत्र से एंगल रोजरा, यमुनानगर से अदिति जूलय, गुरुग्राम से ऋषिक दे सरकार, हृदयेश खेत्रपाल और प्रीशा भाटिया तथा सिरसा से हार्दित शर्मा शामिल हैं।