{"_id":"6830c4d45084996d37064486","slug":"eight-phones-recovered-from-accused-of-spying-for-pakistan-gurgaon-news-c-25-1-mwt1002-103527-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोपी से आठ फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोपी से आठ फोन बरामद
विज्ञापन
-कोर्ट में पेश कर भेजा जेल, तारीफ को घर लेकर गई एनआई, खुल सकते हैं कई बड़े राज
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका । नूंह जिले के गांव राजाका से गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी जासूस अरमान की छह दिन की रिमांड आज पूरी हो गई। उसे पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच दोपहर करीब 2 बजे फिरोजपुर झिरका की कोर्ट में पेश करने के लिए पहुंची। जहां से अरमान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी अरमान से रिमांड अवधि के दौरान आठ मोबाइल फोन और एक पासपोर्ट बरामद किया है।
अरमान को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सैन्य सुरक्षा की जानकारी भेजने के आरोप में 16 मई को गिरफ्तार किया गया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से अलग-अलग जांच एजेंसियों द्वारा पूछताछ की गई। जिसमें बड़ा खुलासा होने की संभावना हैं। जांच अधिकारी विजय ने बताया कि 16 में 2025 को अरमान को पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जिनका प्रयोग आरोपी ने पाकिस्तान को जासूसी करने में इस्तेमाल किया था। वहीं उससे एक पासपोर्ट भी बरामद किया गया हैं। इससे वह पाकिस्तान गया था। इधर जासूसी के एक अन्य आरोपी तारीफ को पुलिस व एनआईए की टीम उसके घर ले गई। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। इसमें कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।