फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Eight athletes from the district selected for the National Junior Athletics Championship

Gurugram News: जिले के आठ एथलीट खिलाड़ी नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयनित

Tue, 07 Oct 2025 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Eight athletes from the district selected for the National Junior Athletics Championship
गुरुग्राम। जिले के आठ एथलीट खिलाड़ी 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए हैं। इनमें 5 बालक और 3 बालिकाएं शामिल हैं। यह चैंपियनशिप एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर (उड़ीसा) में 10 से 14 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने जानकारी दी कि जिले से चयनित इन खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स हरियाणा टीम में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है और अब वे नेशनल स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। एथलेटिक्स हरियाणा महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि बालक वर्ग के अंडर-20 आयु वर्ग में सिद्धार्थ 200 मीटर दौड़, क्षितिज शर्मा 400 मीटर और 4x400 मीटर रिले, सचिन नेहरा शॉटपुट, हर्षुल अंडर-18 आयु वर्ग में जेवलिन थ्रो और मयंक 5000 मीटर रेस वॉक इवेंट में भाग लेंगे। वहीं, बालिका वर्ग के अंडर-20 आयु वर्ग में गीतिका दहिया 800 मीटर दौड़, परीशा मिश्रा 100 मीटर और इशिका 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेगीं। टीम के साथ कोच जसवंत सिवाच और बीरबल को नियुक्त किया गया है, जबकि टीम मैनेजर की जिम्मेदारी पुनित को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed