फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Eight and a half lakh people cheated by making fake sale deed of the plot

Gurugram News: प्लाॅट की फर्जी सेल डीड बनवाकर व्यक्ति से ठगे साढ़े आठ लाख

Sun, 17 Sep 2023 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Eight and a half lakh people cheated by making fake sale deed of the plot
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। प्राॅपर्टी डीलर ने प्लाॅट की फर्जी सेल डीड बनवाकर एक व्यक्ति से साढ़े आठ लाख रुपये ठग लिए। प्लाॅट खरीदने के बाद जब निवेश करने वाला मौके पर पहुंचा तो उसे वहां कोई प्लाॅट नहीं मिला। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर 10 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।



पुलिस के अनुसार सेक्टर 105 के विष्णु गार्डन निवासी अनिल गुप्ता ने शिकायत में कहा कि वह प्राॅपर्टी डीलर राजेंद्रा पार्क निवासी कमल कुमार को जानते थे। फरवरी 2019 में उसके माध्यम से शशि भूषण के गढ़ी हरसरु स्थित प्लाॅट को साढ़े आठ लाख रुपये में खरीदने की बात तय हुई। बयाने के रूप में अनिल ने दो लाख रुपये दे दिए। जब अनिल ने प्लाॅट दिखाने को कहा तो आरोपित ने रजिस्ट्री होने के बाद प्लाॅट दिखाने की बात कही। दोनों आरोपितों ने फर्जी सेल डीड बनवाकर अनिल को प्लाॅट बेच दिया और साढ़े आठ लाख रुपये ले लिए। इसके बाद जब अनिल मौके पर पहुंचे तो वहां कोई प्लाॅट ही नहीं था। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने इकोनॉमिक सेल में इसकी शिकायत की। इसके बाद शुक्रवार को सेक्टर 10 थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed