फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Eid-ul-Azha: Prices rise in Bakra Mandi due to fewer goats and more customers

ईद-उल-अजहा : बकरा मंडी में ग्राहक ज्यादा बकरे कम होने से कीमत में उछाल

Thu, 05 Jun 2025 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Azha: Prices rise in Bakra Mandi due to fewer goats and more customers
20 किलो के बकरे 20 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक में बिके
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



फिरोजपुर झिरका। ईद-उल-अजहा (बकरीद) नजदीक आते ही स्थानीय पशु मंडियों में बकरों की खरीद-फरोख्त जोरों पर है, लेकिन इस बार बकरों की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। बाजार में बकरों की संख्या कम और ग्राहकों की संख्या अधिक होने के कारण बकरों के दाम आसमान छूने लगे है। 20 किलोग्राम के बकरे 20,000 रुपये से शुरू होकर 100 किलो तक के बकरे एक लाख रुपये में बिक रहे है।



स्थानीय पशु मंडी में सुबह से ही लोगों की भीड़ देखने को मिली। खासकर कुरैशी समाज के लोग अपने-अपने परिवार के लिए कुर्बानी के बकरे की तलाश में मंडी पहुंचे, लेकिन कीमतें सुनकर अधिकांश लोग हैरान रह गए। व्यापारी नुरशा अखनाका ने बताया कि इस बार चारे की कीमतें और पशुओं की देखरेख की लागत बढ़ने के कारण बकरे महंगे हुए हैं। इसके अलावा दूरदराज से लाए गए नस्ल वाले तोतापुरी बकरों की कीमत तो एक लाख रुपये तक पहुंच गई।
विज्ञापन




ग्राहकों का कहना है कि हर साल कुर्बानी के लिए बकरा खरीदना होता है लेकिन इस बार महंगाई के चलते बकरा खरीदना आम आदमी के बजट से बाहर होता जा रहा है। एक ग्राहक खुर्शीद अहमद ने बताया कि वह 30-35 हजार रुपये में बकरा लेने आए थे, लेकिन मंडी में अच्छे बकरे की कीमत 50 हजार से नीचे नहीं मिल रही। हालांकि, कीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन इसके बावजूद त्योहार की आस्था को निभाने के लिए लोग महंगे दामों पर भी बकरा खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed