फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Efficiency is the foundation of a strong and robust power system: Nand Lal Sharma

दक्षता ही सशक्त और मजबूत विद्युत व्यवस्था की आधारशिला है : नन्द लाल शर्मा

Tue, 10 Feb 2026 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Efficiency is the foundation of a strong and robust power system: Nand Lal Sharma
जन सुनवाई में एचआरईसी अध्यक्ष ने कहा व्यय का भार उपभोक्ताओं पर न डालें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा ने कहा है कि प्रदेश की बिजली वितरण प्रणाली को सशक्त, मजबूत एवं आधुनिक बनाना समय की आवश्यकता है, अन्यथा राज्य की बिजली वितरण कंपनियां निजी क्षेत्र की कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम नहीं रह पाएंगी। बिजली वितरण निगमों को अपने एग्रीगेट टेक्निकल एंड कॉमर्शियल (एटीएंडसी) लॉस को कम करने के साथ-साथ उपभोक्ता संतुष्टि सूचकांक में निरंतर वृद्धि पर विशेष ध्यान देना होगा। विद्युत व्यवस्था में व्यय का अनावश्यक भार उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जाए।

नन्द लाल शर्मा, आयोग के सदस्य मुकेश गर्ग व सदस्य शिव कुमार मंगलवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) द्वारा नए वित्त वर्ष 2026–27 के लिए दायर की गई वार्षिक राजस्व आवश्यकता (एआरआर) याचिका पर बिजली उपभोक्ताओं के सुझाव, टिप्पणियां एवं आपत्तियां दर्ज करने हेतु गुरुग्राम में आयोजित जनसुनवाई की अध्यक्षता कर रहे थे। जनसुनवाई में आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह सहित गुरुग्राम, मानेसर, सोहना एवं अन्य औद्योगिक क्षेत्रों के विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed