{"_id":"5e3071068ebc3e4b50554f46","slug":"education-gurgaon-news-noi4885088140","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलीकॉम सेक्टर स्किल काउंसिल अब युवाओं को बनाएगी हाईटेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेलीकॉम सेक्टर स्किल काउंसिल अब युवाओं को बनाएगी हाईटेक
विज्ञापन
गुरुग्राम। केंद्रीय कौशल एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की ओर से गठित टेलीकॉम सेक्टर स्किल काउंसिल (टीएसएससी) ने गुरुग्राम के निजी होटल में न्यू जॉब्स, न्यू स्किल्स के लिए टेलीकॉम कोलेसेंस का आयोजन किया। जिसमें भविष्य की तकनीक और बदलते टेलीकॉम उद्योग की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इंडस्ट्री पार्टनर के साथ मिलकर न्यू जॉब रोल और उसके लिए जरूरी स्किल पर चर्चा की गई।
आयोजन का मकसद युवाओं को अभी से भविष्य के लिए हुनरमंद बनाकर रोजगार के लिए तैयार करना है। इस अवसर पर टीएसएससी के मेंटर और सलाहकार ले. जन. डॉ. एसपी कोचर व अरविंद बाली सहित कई लोग उपस्थित थे। टीएसएससी के कार्यवाहक अधिकारी अरविंद बाली ने कहा कि हम युवाओं की री-स्किलिंग और अप-स्किलिंग को उद्योग की मांग के अनुसार प्रशिक्षित कर रहे हैं। इंडस्ट्री पार्टनर के साथ मिलकर युवाओं को नौकरी दिलाने में मदद भी करेंगे। टीएसएससी के मेंटर और सलाहकार ले. जन. डॉ. एसपी कोचर ने कहा कि हम अलग-अलग ट्रेनिंग पार्टनर के साथ मिलकर नई तकनीक और उनकी जरूरत को समझने की कोशिश कर रहे हैं। अधिक से अधिक युवाओं के प्रशिक्षण पर जोर दिया जा रहा है।
-----------