फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   educaion iti

छुट्टियों में भी आईटीआई में खुलेगा हेल्प डेस्क

Fri, 19 Aug 2022 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
educaion iti
गुरुग्राम। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए विद्यार्थी 21 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए बनाए गए हेल्प डेस्क अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे।
विज्ञापन

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा ने आवेदन के लिए समय बढ़ाया है। राजकीय मॉडल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सेक्टर-14 में विद्यार्थियों को दाखिला संबंधी जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है। हेल्प डेस्क पर विद्यार्थियों को दाखिला की जानकारी देने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन भी भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी पर भी हेल्प डेस्क खुला रहा। कई विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करने के लिए संस्थान पहुंचे। शनिवार व रविवार को भी हेल्प डेस्क खुला रहेगा। आईटीआई में दाखिला के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। हालांकि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा ने अभी तक मेरिट सूची व फीस जमा कराने संबंधी कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय मॉडल आईटीआई सेक्टर-14 के उप प्राचार्य बृजेश कुमार ने बताया कि संस्थान में हेल्प डेस्क बनाया गया है, जोकि शनिवार व रविवार को भी खुला रहेगा। विद्यार्थी संस्थान में पहुंचकर दाखिला संबंधी जानकारी ले सकेंगे।
फोटो-34- राजकीय मॉडल आईटीआई सेक्टर-14 में बने हेल्प डेस्क पर ऑनलाइन आवेदन कराने पहुंचे विद्यार्थी।
----
प्रवीन कुमार
---- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed