फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ED recovered jewellery, cash and luxury cars worth crores Amit Katyal

ईडी का एक्शन: करोड़ों की ज्वेलरी...लाखों की नगदी और लग्जरी गाड़ियां जब्त, अमित कात्याल के यहां हुई कार्रवाई

Thu, 14 Mar 2024 10:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 14 Mar 2024 10:38 PM IST
सार

अमित कात्याल, क्रिश रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड और ब्रह्मा सिटी के मामले में ईडी की कार्रवाई, करोड़ों रुपये की ज्वेलरी बरामद की है। ईडी ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की थी।

विज्ञापन
ED recovered jewellery, cash and luxury cars worth crores Amit Katyal
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : एएनआई

विस्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बीते बुधवार को लालू प्रसाद परिवार के करीबी और हरियाणा के रियल एस्टेट-शराब कारोबारी अमित कात्याल के यहां छापा मारा था। ईडी ने दिल्ली, गुरुग्राम और सोनीपत में कार्रवाई की।

विज्ञापन


ईडी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने आपत्तिजनक साक्ष्य, 2.41 करोड़ रुपये के आभूषण, सिक्के, 31.94 लाख रुपये की नकदी, बेंटले और मर्सिडीज जैसे ब्रांडों की पांच लक्जरी कारें जब्त की हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा एसयूवी, डिजिटल उपकरण और लंदन, सेंट किट्स में विदेशी बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं। अमित कात्याल, क्रिश रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड और ब्रह्मा सिटी के मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत 12 मार्च को गुरुग्राम, दिल्ली और सोनीपत (हरियाणा) में विभिन्न स्थानों पर की गई छापेमारी के दौरान नेविस और श्रीलंका में छापेमारी की गई। घर खरीदारों और प्लॉट खरीदारों के पैसे हड़पने का मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed