फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ED recovered eight luxury cars in the case of cheating American citizens

Gurugram News: अमेरिकी नागरिकों से ठगी मामले में ईडी ने बरामद की आठ लग्जरी कारें

Sun, 24 Aug 2025 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
ED recovered eight luxury cars in the case of cheating American citizens
नवंबर 2022 से अप्रैल 2024 तक अमेरिकी नागरिकों से 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर ठगे
विज्ञापन


ईडी ने गुरुग्राम में चार स्थानों व दिल्ली में तीन स्थानों पर की थी छापेमारी


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। अमेरिकी नागरिकों से ठगी के मामले में ईडी ने सात जगह छापे मारकर आठ लग्जरी गाड़ियां और 19 महंगी घड़ियां जब्त की हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय ने तीन दिन पहले गुरुग्राम व दिल्ली में एक कॉल सेंटर के माध्यम से साइबर घोटाले को अंजाम देने के मामले में सात स्थानों पर छापे मारे। वहीं आरोपियों से जुड़े 30 बैंक खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई की है।
ईडी ने गुरुग्राम व दिल्ली में 10 घंटे तक कार्रवाई की। अब तक की जांच से पता चला है कि आरोपी अर्जुन गुलाटी, दिव्यांश गोयल और अभिनव कालरा, नोएडा और गुरुग्राम में एक अवैध कॉल सेंटर चलाने में शामिल थे, जिसका उद्देश्य अमेरिकी नागरिकों को तकनीकी सहायता देने के नाम पर निशाना बनाना था। आरोपियों ने उनके बैंक खातों तक अनधिकृत पहुंच हासिल की और कई विदेशी बैंक खातों में से अपने खातों में डॉलर ट्रांसफर कर लिए। जांच में पता चला कि 200 से अधिक बैंक खातों से जुड़े लेनदेन के एक जाल के माध्यम से भारतीय बैंक खातों में यह रकम भेजी गई। आरोपियों ने नवंबर 2022 से अप्रैल 2024 तक पीड़ितों से 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर की ठगी की थी।
विज्ञापन


30 बैंक खाते किए फ्रीज
ईडी ने साइबर घोटाले में शामिल कई प्रमुख व्यक्तियों के बयान दर्ज किए गए हैं। जिससे धोखाधड़ी के तौर-तरीकों का खुलासा हुआ है। तलाशी के दौरान, आरोपियों से जुड़े 30 बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए। साथ ही, आठ लग्जरी कारें और 19 महंगी लग्जरी घड़ियां भी जब्त की गईं हैं। आरोपी व्यक्ति साइबर घोटाले के माध्यम से अवैध रूप से अर्जित धनराशि से कथित तौर पर खरीदे गए आलीशान बड़े घरों में रह रहे हैं। आरोपियों ने धोखाधड़ी से बनाए गए धन से 100 करोड़ रुपये से अधिक की महंगी संपत्तियां भी अर्जित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed