फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ED raids FIITJEE coaching center

Gurugram News: फिटजी कोचिंग सेंटर पर ईडी ने मारा छापा

Fri, 25 Apr 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
ED raids FIITJEE coaching center
गुरुग्राम। सेक्टर-44 स्थित फिटजी कोचिंग सेंटर पर बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा। मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपों में गुरुग्राम, दिल्ली व नोएडा सहित कुल आठ ठिकानों पर एक साथ यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

फिटजी कोचिंग सेंटर के मालिक डीके गोयल और प्रमोटरों पर कोचिंग के नाम पर वसूले गए रुपयों को निजी फायदे और अन्य कंपनियों में निवेश करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में गुरुग्राम के अभिभावकों की ओर से भी शिकायत दी गई थी, जबकि नोएडा और दिल्ली में भी एफआईआर दर्ज हो चुकी है। जनवरी-2025 में फिटजी के कई सेंटर अचानक बंद होने से काफी संख्या में युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया था। अभिभावकों ने आरोप लगाया था कि संस्थान ने पूरे साल की फीस (पांच से छह लाख रुपये) वसूलने के बाद बिना सूचना के सेंटर बंद कर दिए थे। ऐसे में अभिभावकों ने अपने बच्चों की पढ़ाई रुकने से रोष जताया था। हालांकि ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की सुबह से ही फिटजी कोचिंग सेंटर पर टीम कार्रवाई कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed