{"_id":"68dc23750bd644187e0ede4b","slug":"ed-conducts-search-operation-at-gopal-kandas-house-and-office-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-68666-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ईडी ने गोपाल कांडा के घर और ऑफिस पर चलाया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ईडी ने गोपाल कांडा के घर और ऑफिस पर चलाया सर्च ऑपरेशन
विज्ञापन
दो साल पहले भी आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा मारा था
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा के गुरुग्राम स्थित घर पर ईडी की टीम ने करीब 24 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम उनके सिविल लाइंस स्थित घर व दफ्तर पर रविवार सुबह छह बजे पहुंची थी। सोमवार सुबह करीब 4 बजे टीम वापस लौट गई।
सूत्रों का कहना है कि ईडी के अधिकारियों ने कई प्रमुख दस्तावेज जब्त किए हैं। उनके आवास के बाहर दो गाड़ियां खड़ी थीं। दो साल पहले भी ईडी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा मारा था। ईडी ने उस समय गोवा में कांडा के कैसिनो पर भी छापा मारा था। इसके बाद अब दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।
ईडी के पणजी कार्यालय की टीम का 15 ठिकानों पर छामा
ईडी के पणजी कार्यालय की टीम ने 28 व 29 सितंबर को एफईएमए, 1999 के तहत गोवा, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और राजकोट में मेसर्स गोल्डन ग्लोब होटल्स प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स वर्ल्डवाइड रिसॉर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और बिग डैडी कैसीनो, गोवा से संबंधित 15 परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज़, डिजिटल साक्ष्य, भारतीय मुद्रा में लगभग 2.25 करोड़ रुपये की नकदी, 14 हजार अमेरिकी डॉलर और लगभग 8.50 लाख रुपये के बराबर अन्य विदेशी मुद्रा बरामद और जब्त की गई। इसके अलावा 90 लाख रुपये से अधिक मूल्य की यूएसडीटी सहित विभिन्न क्रिप्टो करेंसी पाई गईं और उन्हें फ्रीज कर दिया गया। बिग डैडी कैसीनो पूर्व मंत्री गोपाल कांडा का बताया जा रहा है।