फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Eastern corridor to connect Noida airport, land acquisition started

Gurugram News: नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेगा ईस्टर्न कॉरिडोर, जमीन अधिग्रहण शुरू

Sat, 12 Jul 2025 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Eastern corridor to connect Noida airport, land acquisition started
कॉरिडोर के न्यू खुर्जा जुक्शन को जेवर-खुर्जा रोड से जोड़ा जाएगा
विज्ञापन

सड़क से जुड़ेगा कार्गो टर्मिनल, डीएफसीसीआईएल ने तैयार की योजना
----------
04 किमी लंबी सड़क का निर्माण करने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है।
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। डेडिकेटेड फ्रेड कॉरिडोर काॅरपोरेशन ऑफ इंडिया (डीएफसीसीआईएल) के ईस्टर्न कॉरिडोर का न्यू खुर्जा जंक्शन सड़क के जरिये नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेगा। खुर्जा-जेवर मार्ग से एयरपोर्ट व कॉरिडोर को जोड़ने की योजना पर काम शुरू हो चुका है। करीब चार किमी लंबी सड़क का निर्माण करने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। सड़क निर्माण करने वाली एजेंसी के चयन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सड़क बनने के बाद स्थानीय कारोबारी और व्यापारी अपना माल मुंबई व कोलकाता पोर्ट तक भेज सकेंगे।
दरअसल, कोलकाता से लुधियाना के बीच ईस्टर्न कॉरिडोर और मुंबई से ग्रेटर नोएडा तक वेस्टर्न कॉरिडोर बन चुका है। इन दोनों काॅरिडोर को ग्रेटर नोएडा में जोड़ा गया है। वहीं, डीएफसीसी ने ईस्टर्न कॉरिडोर को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ने का फैसला लिया था। मई, 2023 में इसकी योजना बनी थी, लेकिन काम धीमी गति से चल रहा था। सड़क के माध्यम से न्यू खुर्जा जंक्शन को खुर्जा-जेवर मार्ग से जोड़ा जाएगा। अफसरों ने बताया कि उसी से ईस्टर्न कॉरिडोर का न्यू खुर्जा जंक्शन नोएडा एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल से जुड़ेगा। इसके लिए करीब 4 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए जमीन अधिग्रहण व किसानों को मुआवजा बांटने की प्रक्रिया चल रही है। जमीन मिलने के बाद सड़क बनाने का काम शुरू होगा। हालांकि, सड़क बनाने वाली एजेंसी का चयन होना अभी बाकी है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। एयरपोर्ट से कॉरिडोर जुड़ने के बाद व्यापारियों और उद्यमियों को काफी फायदा होगाा। एयरपोर्ट पर देश-विदेश से सामान आएगा जो ईस्टर्न कॉरिडोर की मदद से आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में भेजा जाएगा। इन औद्योगिक क्षेत्र के कारोबारियों व उद्यमियों को भी अपने उत्पाद विदेश भेजने होंगे। न्यू खुर्जा जंक्शन से नोएडा एयरपोर्ट तक सामान भेजा और लाया जाएगा। एयरपोर्ट के शुरू होने तक डीएफसीसी भी योजना का काम पूरा कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article